15.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित

# स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

अखण्ड नगर, सुल्तानपुर।
दीपक जायसवाल 
तहलका 24×7
              राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती क्षेत्र के भेलारा बाजार में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कुलदीप सिंह दीपू द्वारा इस अवसर पर 501 कंबल निराश्रित, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों को वितरित किए गए।
कंबल पाकर जरुरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों एवं युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
आयोजन मंडल की ओर से सुधीर सिंह, वरुण, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, संजय राजभर, पालु यादव, शनि सिंह, अंकित, राकेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This