सराहनीय ! अनवार पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों को दी बड़ी राहत
# नर्सरी से कक्षा 3 तक प्रवेश निःशुल्क, स्कॉलरशिप टेस्ट के आधार पर फीस में विशेष छूट
आजमगढ़।
फैजा़न अहमद
तहलका 24×7
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से उपजे आर्थिक संकट को देखते हुए अनवार पब्लिक स्कूल ने सभी अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए अपने स्कूल में सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने वाले नर्सरी से कक्षा 3 तक के सभी विद्यार्थियों की प्रवेश शुल्क नि:शुल्क करने का फैसला किया है वहीं कक्षा 4 से कक्षा 9 एवं 11 मे पढ़ने वाले बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर स्कालरशिप देने का भी निर्णय लिया।

















