17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

रील बनाने में माफिया अतीक के बेटे पर केस दर्ज 

रील बनाने में माफिया अतीक के बेटे पर केस दर्ज 

# गाना बजाया था “हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी”

प्रयागराज। 
तहलका 24×7
               रील बनाने पर माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार की देर रात की। रील में ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी’, ‘हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी’ समेत कई गाने बजाए गए थे। इसे लेकर सब इंस्पेक्टर ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।30 सेकेंड के इस रील की शुरुआत कार के अंदर से होती है।
इसके बाद कुछ लोग खड़े नजर आते हैं। गाना बजता है कि ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी… हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी… हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ देते हैं। तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम… फाड़ के जाते हैं। गाने के साथ वीडियो फुटेज में अबान अहमद चश्मा लगाए कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह एक टेबल पर बैठकर लोगों के साथ खाना खाते नजर आता है।
अगले सीन में वह कुछ युवकों के साथ कार्यक्रम से बाहर निकलते हुए नजर आता है। इसके बाद कार सड़क पर गुजरते हुए दिखाई देती है।इस भड़काऊ रील को लेकर धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया। सब इंस्पेक्टर आदित्य सिंह ने एप्लिकेशन में लिखा है कि इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर समाज में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।
एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव ने बताया कि अबान और उसके साथी हमजा समेत कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान, जान-बूझकर झूठी अफवाहें, बयान या भड़काऊ सामग्री फैलाते हैं। सार्वजनिक शांति या धार्मिक सौहार्द बिगड़ सकता है आदि धाराओं में केस दर्ज है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This