रोडवेज बस ने ई-रिक्‍शा को मारी टक्‍कर, तीन की मौत, सात घायल

रोडवेज बस ने ई-रिक्‍शा को मारी टक्‍कर, तीन की मौत, सात घायल

मऊ।
तहलका 24×7
              जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।शीतला मंदिर मोड़ से ई-रिक्शा सड़क पार कर रहा था।
उधर, दूसरी तरफ से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठी महजबीन पत्नी रफीक अहमद, नूरी पत्नी तौकीर अहमद, शाहीन पत्नी तौहीद अहमद निवासी सलेमपुर देवरिया की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। ये सभी लोग नगर के पहाड़पुरा से ई-रिक्शा से प्यारे का पूरा शादी समारोह में जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अनूप कुमार, दक्षिण टोला थाना अध्यक्ष सहित फोर्स मौके पर पहुंच गई। बस और ई-रिक्शा को सड़क से हटवाया गया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Previous articleदबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला
Next articleधूल से उपजा था जेपी ग्रुप, आज धूल में मिल गया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?