लखनऊ अग्निकांड: एलडीए जांच में 18 अधिकारी व इंजीनियर दोषी, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

लखनऊ अग्निकांड:एलडीए जांच में 18 अधिकारी व इंजीनियर दोषी, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की जांच रिपोर्ट में पांच जोनल अधिकारियों समेत कुल 18 अधिकारी और इंजीनियरों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
जांच में सामने आया कि जिस तीन मंजिला भवन में आग लगी,उसका उपयोग नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। भवन में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गई।अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह इमारत लोगों के लिए ‘डेथ ट्रैप’ साबित हुई।सोमवार दोपहर लगी भीषण आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
जांच में यह भी पाया गया कि भवन में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था।उसी मार्ग पर एयर कंडीशनिंग पैनल,बिजली के तार और अन्य उपकरण लगे होने से आग फैलने के दौरान लोगों के बाहर निकलने का रास्ता लगभग बंद हो गया था।एलडीए सूत्रों के अनुसार दोषियों में पांच जोनल अधिकारी,कई इंजीनियर और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं।
इससे पहले प्राधिकरण एक जूनियर इंजीनियर और एक सहायक अभियंता को निलंबित कर चुका है।अब विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।वहीं, हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने सभी व्यावसायिक और कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं।प्रशासन का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Previous articleवेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप, आपातकाल घोषित, हजारों मौतों की आशंका
Next articleदर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से पांच की मौत, शवों की तलाश जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?