लखनऊ : निकाय चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी भाजपा- भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ : निकाय चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी भाजपा- भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी सांसद, विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के परिवारजन को टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निगम, आयोग और बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी। हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि किसी सीट पर अत्यंत आवश्यकता हुई तो पार्टी नरम रुख भी अपना सकती है। उन्होंने कहा कि निगम, आयोग और बोर्डों में सदस्य की नियुक्ति का विषय संज्ञान में है। पार्टी ने इसका होमवर्क भी किया है। इस संबंध में सामूहिक निर्णय लेकर मनोनयन की सूची सरकार को भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष पंचायतीराज चुनाव से पहले भी पार्टी ने ऐसा ही निर्णय किया था। लेकिन, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनावों में पार्टी की करारी हार हुई थी। वहीं मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के परिवारजन निर्दलीय चुनाव लड़ गए थे। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी को अपना निर्णय बदलना पड़ा था।
Previous articleजौनपुर : मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए दारोगा ने लिया 25 हजार, आडियो वायरल
Next articleलखनऊ : एनसीआर की तर्ज पर गठित होगा एससीआर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?