लखनऊ : संघर्षों के प्रतीक थे समाजवादी प्रणेता मुलायम सिंह यादव- डॉ सूर्यभान 

लखनऊ : संघर्षों के प्रतीक थे समाजवादी प्रणेता मुलायम सिंह यादव- डॉ सूर्यभान 

लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
             सपा नेता डॉ सूर्यभान यादव की अध्यक्षता में पूर्व रक्षा मंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि संघर्षों के प्रतीक रहे नेताजी धरती-पुत्र के रूप में अंतिम दम तक प्रयास करते रहे। किसान, नौजवान, मजदूर व शोषित पीड़ित की आवाज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने शहीदों के सम्मान को बढ़ाने के साथ ही देश की मजबूती के लिए परमाणु करार डील का भी समर्थन करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। नेताजी आज हमारे बीच नहीं रहे पर उनके द्वारा किए गये कार्यों को देश हमेशा हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर लवकुश मौर्य, सुरेश यादव, डॉ हरिनाम, भानु प्रताप, कमलेश यादव, सभाजीत विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, सुनील यादव, डॉ विनोद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleकन्नौज : क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर से बेखौफ बदमाशों ने लूटी कार 
Next articleसीतापुर : समझा कर थक गया था इसलिए “मैनें अपनी पत्नी को टुकड़े- टुकड़े काटा…” 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?