15.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

लाठी से पीटकर चाचा ने की भतीजे की हत्या, चार हिरासत में

लाठी से पीटकर चाचा ने की भतीजे की हत्या, चार हिरासत में

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               चंदवक थाना क्षेत्र के छोटी चिट्को राजभर बस्ती में मामूली विवाद ने खौफनाक रुप ले लिया। खाना खाने के लिए बुलाने पर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामदयाल राजभर ने देर रात अपने भतीजे राजकुमार (32) पुत्र लोचन राजभर को गुस्से में खाना खाने के लिए बुलाया। बात बढ़ी तो दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान चाचा ने घर में रखी लाठी से हमला कर दिया, जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजत व थानाध्यक्ष चंदवक सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीण शव को कब्जे में लेने का विरोध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This