लापता युवक का दूसरे दिन भी नही मिला सुराग

लापता युवक का दूसरे दिन भी नही मिला सुराग 

# ड्रोन और गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है पुलिस 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               नगर के पुराना चौक निवासी लापता टेम्पो चालक का दूसरे दिन भी पता लगाने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस गोताखोरों व ड्रोन की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी अंकुश अग्रहरि उर्फ जैकी पुत्र अशोक अग्रहरि रविवार की शाम आटो रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला था।
देर रात तक घर वापस नही आने पर परिवार के लोगों द्वारा खोजबीन करने का प्रयास करते हुए स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।सोमवार की शाम युवक का टैम्पो, उसके पहने हुए कपडे़, मोबाइल व पर्स आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत सैदपुर विशेखा गांव समीप सई नदी के किनारे सड़क पर देखकर स्थानीय लोगों ने मोबाइल फोन से परिवार के लोगों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो समेत उसके कपडे़ व मोबाइल को कब्जे में लेकर खोजबीन शुरु कर दी। मंगलवार को दिनभर गांव के समीप नदी पर पहुंची पुलिस गोताखोरों व ड्रोन कैमरे की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली दिखे।
Previous articleजलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने पत्र देकर समस्या समाधान की लगाई गुहार
Next articleमौत की बारिश में यक्ष प्रश्न: जौनपुर शहर में तीन मौतों का जिम्मेदार कौन? 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?