लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, शादी के अगले दिन जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा,शादी के अगले दिन जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। 
तहलका 24×7
            बॉलीवुड फिल्म डाली की डोली जैसी कहानी अब वास्तविकता में मुजफ्फरनगर में देखने को मिली, जहां एक कथित“लुटेरी दुल्हन”गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दुल्हन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उनके कब्जे से शादी में मिले सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।मामला छपार थाना क्षेत्र का है।
रामपुर गांव निवासी मांगेराम ने 23 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात घुमावटी गांव निवासी रविंद्र से हुई थी,जिसने उसके बेटे के लिए सोनाक्षी नामक युवती का रिश्ता बताया।रिश्ता तय कराने के एवज में रविंद्र ने मोटी रकम भी ली।पीड़ित के अनुसार 10 मई को हरिद्वार स्थित एक मैरिज होम में बेटे की शादी सोनाक्षी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई।शादी में दुल्हन को सोने-चांदी के जेवरात भी दिए गए।
आरोप है कि शादी के अगले ही दिन सोनाक्षी घर से सभी जेवर लेकर फरार हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी,उसकी मां कामिनी, बिचौलिया आशा को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से चोरी की गई ज्वेलरी भी बरामद की।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग ऐसे परिवारों को निशाना बनाता था,जिनके बेटों की उम्र अधिक होने के बावजूद शादी नहीं हो पा रही थी।गैंग पहले भरोसा जीतकर शादी कराता था और फिर एक-दो दिन के भीतर दुल्हन जेवर लेकर फरार हो जाती थी।फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने परिवारों को अपना शिकार बनाया है।
Previous articleलगी सोलर लाइट, अंधेरा दूर होने पर चहके ग्रामीण
Next articleगोंडोला में तकनीकी खराबी, हवा में फंसे 300 पर्यटक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?