लोकार्पण से पहले शिलापट्ट क्षतिग्रस्त,पुलिस तहकीकात में जुटी
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
कस्बा के गोलाबाजार स्थित मुड़वर खानी मन्दिर के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई।जब प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) द्वार शिलान्यास से पहले ही अराजकतत्वों द्वारा शिलान्यास पट्ट क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।मामले की सूचना पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर की।

जानकारी के अनुसार आशिक अली के मकान से अनिल प्रजापति के मकान होते हुए मनीष सोनी के मकान तक लगभग 270 मीटर लम्बी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य डूडा द्वारा कराया जाना प्रस्तावित था।इस विकास कार्य का शिलान्यास एवं अनावरण प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा रविवार शाम को किया जाना तय था।बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम मिस्त्री द्वारा शिलापट्ट तैयार कर मौके पर लगाया गया था।

लेकिन रविवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो देखा कि शिलापट्ट टूटा हुआ जमीन पर पड़ा है।यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गईं।कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रहे हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु की।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह में बताया कि तहकीकात की जा रही है।


















