लोहा कटिंग मशीन चलाने वाले युवक की मौत से मचा कोहराम

लोहा कटिंग मशीन चलाने वाले युवक की मौत से मचा कोहराम

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र का पिपरौल गांव निवासी लोहे की कटिंग मशीन चलाने वाले युवक की प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह (40) पुत्र वंशराज कानपुर के किसी कंपनी में लोहे की कटिंग मशीन चलाने का काम करते थे।
जो प्रयागराज के मेजा में काम करने के दौरान रविवार सुबह लोहे का एंगल गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में उनको प्रयागराज स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।
मृतक के 95 वर्षीय पिता अस्वस्थ होने के कारण बिस्तर पर रहते हैं, वहीं बूढ़ी मां, छोटी दो बेटियों प्राची (14), लक्ष्मी (8) और एक बेटे अभय (5) की परवरिश का भार अधर में लटक गया। हालांकि मृतक अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। असमय हुई मौत से परिवार के सामने भयावह आर्थिक संकट आ गया।
Previous articleबिना पूर्व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित दर्जनभर शिक्षकों का रुका वेतन
Next articleविनीत सेठ बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?