वाराणसी : चार सपा नेताओं सहित 10 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

वाराणसी : चार सपा नेताओं सहित 10 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

# पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर बांटे थे कंबल,

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                   सप्तसागर चौकी क्षेत्र में शनिवार को पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर कंबल वितरण करना सपा नेताओं को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में चार सपा नेताओं समेत दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दिन में गोष्ठी कार्यक्रम किया जा रहा था, इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी नहीं किया गया। सामाजिक दूरी तार-तार थी और किसी के चेहरे पर मास्क तक नहीं था।बगैर अनुमति के कार्यक्रम कराने और भीड़ जुटाने पर सप्तसागार चौकी प्रभारी की शिकायत के आधार पर प्रभाकर यादव, बच्चा यादव, राजू यादव, बच्चा साहनी समेत दस अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता और कोविड महामारी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
Previous articleवाराणसी : चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Next articleजौनपुर : प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?