वाराणसी : स्वर्णकार व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न, अमित वर्मा सह-प्रभारी मनोनीत

वाराणसी : स्वर्णकार व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न, अमित वर्मा सह-प्रभारी मनोनीत

वाराणसी।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
              वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल समिति की आवश्यक समीक्षा बैठक शुक्रवार को संगठन के चांदमारी (वाराणसी) स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालने हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग पर चर्चा करते हुए संगठन के उद्देश्य को स्वर्णकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान महामंत्री संतोष सेठ ने प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद सेठ के स्वास्थ्य कारणों के दृष्टिगत सह-प्रभारी मनोनीत करने का प्रस्ताव दिया। जिस पर संरक्षक राम नगीना सेठ की सहमति एवं अनुमति के बाद मौजूद सभी मंडलीय पदाधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। मौके पर अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित वर्मा को सह-प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यालय व्यवस्थापक दिनेश सेठ, अध्यक्ष जितेंद्र सेठ, वरिष्ठ उपाध्याय श्रवण कुमार सेठ, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ, संगठन मंत्री एवं विधिक सलाहकार एडवोकेट सुरेंद्र सेठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सेठ (आयर), राजेश सेठ (गरथमा), मंत्री सुजीत सेठ पिंटू, मंत्री धर्मेंद्र सेठ आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पत्रकार की पत्नी से असलहे के बल पर दिनदहाड़े लूट
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?