विद्यालय के पूर्व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

विद्यालय के पूर्व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              पिंडरा क्षेत्र के बरही नेवादा जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय बरही नेवादा से पूर्व में अध्ययनरत छात्रों द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने पर सोमवार को शिक्षकों, अभिभावकों द्वारा सम्मानित किया गया।
उक्त विद्यालय में अध्ययनरत 25 मेधावी छात्रों को विद्यालय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लेने पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमएमसी अध्यक्ष दयाराम गुप्त, विजय बहादुर सिंह, संतोष कुमार गुप्त, अशोक गुप्त, अनिल वर्मा एवं विद्यालय स्टाफ सहित प्रधानाध्यापक अजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
Previous articleसम्मानित हुए पत्रकार संतोष दीक्षित
Next articleमनबढ़ युवकों ने महिलाओं को पीटा, भूमि कब्जाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?