विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विद्युत पोल से टकराई बाइक,दो युवक घायल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
             तहसील क्षेत्र के बीबीगंज में दो युवक अरगूपुर कला के पास सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर घायल हो गए।दोनों बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से परीक्षा देने कलान जा रहे थे।  घायलों की पहचान रोहित यादव (22) पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी अर्जुनपुर थाना सिंगरामऊ और बृजेश गौतम (24) पुत्र जोखूराम निवासी जम्हुआपट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर के रुप में हुई है।
दोनों कलान स्थित एक शिक्षण संस्थान में बीएससी के छात्र हैं और उनकी परीक्षा थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग दो बजे के आसपास बाइक अनियंत्रित होकर बीबीगंज अरसिया मार्ग पर स्थित बिजली के पोल से टकरा गई।हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना देते हुए चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Previous articleसीएम योगी के ऐतिहासिक फैसले से प्रधानों में हर्ष, मिठाई बांटकर जताई खुशी
Next articleमंदिर के सामने बकरे के अवशेष मिलने से हड़कंप, दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?