विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली
शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
विद्युत बिल राहत योजना 2025 के अंतर्गत सिधाई गांव में गुरुवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें 55 उपभोक्ताओं के लंबित बिलों को समाधान हेतु एकमुश्त समाधान योजना के तहत निस्तारित किया गया। कुल 1,10,000 की वसूली की गई।

उपखंड अधिकारी रमेश मिश्रा की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में जेई रविंद्र कुमार यादव सहित संबंधित विभागीय कर्मियों बिरेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, योगी यादव, निशांत सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।अधिकारियों ने बताया कि शिविर में बकायेदार उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में छूट और सरचार्ज माफी का लाभ दिया गया।

इसके साथ ही 5 उपभोक्ताओं की बिजली भी पुनः जोड़ दी गई, जिससे योजना का सीधा फायदा जनता तक पहुंच सका। अपील की है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता ओटीएस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिल का निस्तारण कर लें।








