विधायक अब्बास अंसारी को पुलिस का नोटिस, कहा- अनुमति का आदेश दिखाएं, या खाली करें आवास

विधायक अब्बास अंसारी को पुलिस का नोटिस,कहा- अनुमति का आदेश दिखाएं,या खाली करें आवास

गाजीपुर। 
तहलका 24×7 
             मोहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर फाटक पर रविवार देर रात उस समय हलचल मच गई,जब भारी संख्या में पुलिस बल सपा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास पहुंच गया।सीओ सुधाकर पांडे के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाकर मऊ विधायक अब्बास अंसारी को नोटिस थमाया और बिना अनुमति आवास पर ठहरने को लेकर जवाब मांगा।
इस दौरान मौके पर सुभासपा समर्थित मऊ विधायक अब्बास अंसारी के साथ उनके चचेरे बड़े भाई सपा विधायक शोएब अंसारी भी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों और अब्बास अंसारी के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत हुई।पुलिस के अनुसार,सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को 13 मई से केवल तीन दिनों तक मोहम्मदाबाद स्थित आवास पर रहने की अनुमति मिली थी।स्थानीय स्तर पर सूचना मिली थी कि वह निर्धारित अवधि से अधिक समय से वहीं रह रहे हैं।
इसी सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम पहुंची और कारण बताओ नोटिस सौंपा गया।बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान अब्बास अंसारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश जारी हुआ है,जिसकी प्रति उपलब्ध कराने के लिए उन्हें एक दिन का समय दिया जाए।उन्होंने अपने ऊपर दर्ज अन्य मुकदमों की जानकारी भी अधिकारियों को दी। सूत्रों के मुताबिक,अब्बास अंसारी ने यह भी कहा कि उन्हें वहां रहने की वैध अनुमति प्राप्त है और यदि जानकारी लेनी थी तो मऊ पुलिस प्रशासन से भी पुष्टि की जा सकती थी।
सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पांडे ने बताया कि पुलिस को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के संबंध में जो पूर्व पत्र प्राप्त हुआ था,उसके अनुसार अब्बास अंसारी को तीन दिन तक ही यूसुफपुर स्थित आवास पर रहने की अनुमति थी।उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त अवधि तक रहने की कोई नई अनुमति मिली है तो उसकी प्रति पुलिस को उपलब्ध कराई जाए,अन्यथा उन्हें आवास खाली करना होगा।पुलिस ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए अब्बास अंसारी ने एक दिन का समय मांगा है।
Previous articleआंबेडकर की प्रतिमा को खाकी टोपी और भगवा गमछा पहनाने से बवाल
Next articleफर्जी दस्तावेजों पर बजाज फाइनेंस से लाखों की धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?