विधायक ने किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

विधायक ने किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              क्षेत्र के मजडीहा स्थित अब्दुल अज़ीज अंसारी पीजी कॉलेज में बरलास क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन विधायक रमेश सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने महाविद्यालय के सचिव मिर्जा अजफर बेग की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रीड़ा क्षेत्र में किया गया इनका योगदान क्षेत्रवासियों विशेष कर युवा वर्ग के लिए वरदान के समान है।
कहा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए भारत में हिंदू मुस्लिम एकता के महत्व की महती आवश्यकता पर बल देते हुए विधायक ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के मुस्लिम समाज के द्वारा आतंकियों के खिलाफ अपनाए गए कठोर रवैये की जमकर प्रशंसा की। कहा जाति एवं धर्म के भेदभाव से उठकर प्रगति की ओर बढ़ें। बरलास क्रिकेट अकादमी के कोच अविनाश सिंह द्वारा बुके भेंट कर विधायक का स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एनपी उपाध्याय ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रबंधक पीजी कॉलेज कहकशां खान, मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्रबंधक अल्तमश बरलास, प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान, प्रभात पाठक, प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक तैय्यब, नाज़िम मदरसा मौलाना एजाज़, डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, डॉ. प्रशांत कुमार, नागेंद्र बहादुर सिंह, विमलेश चंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, इरशाद अहमद आदि उपस्थित रहा। संचालन मो. अतहर खान ने किया।
Previous articleदामाद को बचाने गई सास की गोली मारकर हत्या
Next articleटीचर ने मासूम छात्र को मारा थप्पड़ हुई मौत, परिजन बोले-हत्या का केस दर्ज हो
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?