विधायक ने दी पूर्व विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि

विधायक ने दी पूर्व विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              क्षेत्र के मंगारी निवासी पूर्व विधायक कोलअसला स्व. रामकरन पटेल की पत्नी जगपत्ती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल आवास पर पहुंचकर स्व. जगपत्ती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवारजनों से मुलाकात करके शोक व्यक्त किया।
बताते चलें कि पूर्व विधायक की पत्नी का निधन 24 अगस्त को बीमारी के चलते एक अस्पताल हो गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच के जय सिंह पटेल, विस अध्यक्ष राजेश पटेल, मुन्नालाल पटेल, मंगला प्रसाद पटेल, जगदीश पटेल, बृजेश पटेल समेत अनेक लोग रहे। इसके पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह, सन्तोष सिंह, अजय ऊदल, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव समेत अनेक गणमान्य लोग रहे।
Previous articleसिपाही ने दो सीनियर साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप
Next articleक्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों में रोष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?