27.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

वेटलैंड पर जागरुकता हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

वेटलैंड पर जागरुकता हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश कुमार गुप्ता 
तहलका 24×7
              पिंडरा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में वर्ल्ड वेटलैंड डे के तहत सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने छात्रों को बताया कि वेटलैंड डे हर वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। इसे विश्व आर्द्रभूमि दिवस भी कहा जाता है।
वेटलैंड में झील, तालाब, नदियां और दलदली क्षेत्र आते हैं। इनका हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इस दिन लोगों को वेटलैंड के संरक्षण के लिए जागरुक किया जाता है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जैसे पेंटिंग, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि। इससे जल संरक्षण होता है और जीव-जंतुओं को सुरक्षित स्थान मिलता है।
अपर राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जूनियर वर्ग के छात्रों से पेंटिंग के माध्यम से वर्ल्ड वेटलैंड डे पर जन समुदाय को प्रेरित करने की अपेक्षा की गई है।
आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक  क्षितिश कुमार दीक्षित ने छात्रों को आर्द्रभूमि की उपयोगिता एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी के बाबत जानकारी दी।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शिक्षिका अंजुम, आरती, धर्मराज, प्रतिमा, स्नेहा और जय हिंद ने पुरस्कृत किया। अब इन पेंटिंग्स को स्पीड पोस्ट से नेशनल म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज नई दिल्ली को आगे की प्रतियोगिता हेतु प्रेषित किया जाएगा। जहां चयनित होने पर छात्रों को नेशनल लेवल पर पुरस्कृत होने का अवसर मिलेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This