वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप, आपातकाल घोषित, हजारों मौतों की आशंका

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप, आपातकाल घोषित,हजारों मौतों की आशंका

काराकस/वेनेजुएला।                                तहलका 24×7                                                            दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार देर शाम आए दो शक्तिशाली भूकंप से दहल उठा।एक मिनट से भी कम अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने राजधानी समेत कई शहरों में भारी तबाही मचाई है।अनेक इमारतें ढह गईं,सैकड़ों लोग मलबे में दब गए और देशभर में अफरा-तफरी का माहौल है। सरकार ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था,जिसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया।दोनों भूकंप का केंद्र राजधानी काराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम स्थित तटीय क्षेत्र के पास था।भूकंप के बाद कई बहुमंजिला इमारतें धराशायी हो गईं,हवाई अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है।

बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स ने आपातकाल की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।प्रारंभिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

वहीं यूएसजीएस ने चेतावनी दी है कि क्षति और जनहानि का स्तर बेहद गंभीर हो सकता है तथा अंतिम मृतक संख्या हजारों तक पहुंच सकती है।उसके प्रारंभिक आकलन में 10 हजार से 1 लाख तक मौतों की संभावना जताई गई है,लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता की पेशकश की है,जबकि विशेषज्ञों ने लोगों को आफ्टरशॉक्स के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Previous articleगर्भवती महिला की मौत, चिकित्सक व कर्मचारियों पर केस
Next articleलखनऊ अग्निकांड: एलडीए जांच में 18 अधिकारी व इंजीनियर दोषी, शासन को भेजी गई रिपोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?