11.1 C
Delhi
Saturday, January 18, 2025

वैद्य वासुदेव मिश्र के पदचिन्हों चलना सच्ची श्रद्धांजलि : अनिल उपाध्याय

वैद्य वासुदेव मिश्र के पदचिन्हों चलना सच्ची श्रद्धांजलि : अनिल उपाध्याय

# भारती विद्यापीठ में मनाया गया वैद्य जी का निर्वाण दिवस

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                               कस्बा स्थित भारती विद्यापीठ के संस्थापक वैद्य वासुदेव मिश्र के निर्वाण दिवस को संस्थापक दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में आदर्श भारती महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ वैद्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

महाविद्यालय एवं वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निर्गुण भजन, गीत एवं संस्मरण इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने वैद्य जी आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्राचार्य विनय सिंह ने भी वैद्य जी के सादगीपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका परमार्थी स्वरुप का वर्णन किया।

मुख्य अतिथि प्रबन्धक श्री उपाध्याय ने कहा कि कीर्तिर्यस्य स जीवति अर्थात जिसका यश है वही जीवट है। वैद्य जी भले ही सन्तानहीन रहे हो किंतु सन 1951 से स्थापित इन संस्थाओं से हज़ारों बच्चे पैदा होकर भारत माता जी सेवा में उच्च पदों पर आसीन है। वैद्य जी का जो संकल्प था, जिसको पूरा करते हुए हम सब आगे बढ़ा रहे, यही उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर मुंशी चौहान, विभा पाण्डेय, साफ़िया खान, मुकेश कुमार पाठक, विकास पाण्डेय, निलेन्द्र अस्थाना, सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7. ...

More Articles Like This