महिला सुरक्षा पर सवाल: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में यूपी पुलिस का सिपाही हिरासत में
कानपुर।
तहलका 24×7
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर स्कूल जाने वाली छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा है।आरोप है कि सिपाही सुरेंद्र सिंह पिछले करीब एक सप्ताह से छात्राओं को परेशान कर रहा था।बताया जा रहा है कि छात्राओं के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरु की।जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची,जहां पूछताछ में उसकी पहचान कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह के रुप में हुई।इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

















