नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप,मां ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
             सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी मां-बेटी के खिलाफ तहरीर दी है।पीड़िता ने बेटी की बरामदगी और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।महिला के अनुसार,29 जुलाई की दोपहर वह घर पर नहीं थी और उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।
आरोप है कि इसी दौरान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां-बेटी उसके घर पहुंचीं और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गईं। घर लौटने पर बेटी के गायब होने की जानकारी मिली। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गईं।
काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर महिला ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तथा बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर सरपतहां पुलिस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि,पुलिस मामले की जांच में जुटी बताई जा रही है।
Previous articleजमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हंसिया व दो डंडे बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?