15.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

वोट चोरी से आगे निकल कर डकैती तक पहुंच गई भाजपा: नदीम जावेद

वोट चोरी से आगे निकल कर डकैती तक पहुंच गई भाजपा: नदीम जावेद

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदीम जावेद ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन व्यवस्था देश के लोकतंत्र को एक तरह के एसआईआर सिस्टम में बदलने की कोशिश कर रही है, जहां जनता की आवाज दबाने और संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा और आरएसएस के प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक बताया। जावेद ने कहा कि भाजपा और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो समाज में धर्म-जाति आधारित विभाजन को बढ़ावा देते हैं। जबकि कांग्रेस सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम करती है।
कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी जन भावना खड़ी हुई है। जिसका उदाहरण भारत जोड़ो यात्रा और वोट चोरी यात्रा में देखने को मिला। उन्होंने जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों की संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस जल्द ही चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरु करेगी, ताकि नागरिकों के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान, पूर्व अध्यक्ष लालजी चौहान, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This