शराब की दुकान पर हमले में 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शराब की दुकान पर हमले में 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
               जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में देशी शराब की लाइसेंसी दुकान पर सोमवार को हुए हमले में पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुकान मालिक जय सिंह यादव की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
घटना 2 फरवरी को शुरु हुई, जब हरिजन बस्ती के कुछ लोगों ने शाम 4 बजे दुकान को जबरन बंद करवा दिया। अगले दिन सुबह 10 बजे जब दुकान खोली गई, तो 50-60 लोगों की भीड़ लाठी-डंडे, रॉड, ईंट और पत्थर लेकर दुकान पर पहुंच गई। आक्रोशित भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ की और सेल्समैन के साथ मारपीट की।
हमलावरों ने स्थिति को और भयावह बना दिया, जब उन्होंने दुकान के बगल की झोपड़ी में आग लगा दी और जलती मशालें लेकर दुकान की तरफ बढ़े। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। हमलावर दुकान की तरफ आने वाले हर व्यक्ति को धमका रहे थे। सेल्समैन ने अपनी जान बचाने के लिए दुकान का शटर बंद कर लिया और मालिक को फोन पर सूचना दी।
मामले में मंगलवार बात करते हुए सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग, तोड़फोड़ और बलवा समेत आठ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के दो गवाह, सेल्समैन कन्हैया यादव और प्रेमचंद ने भी अपना बयान दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो को भी सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।
Previous articleब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, कर्मचारियों में खुशी की लहर
Next articleदेवरानी-जेठानी के आपसी लड़ाई में बदनाम हो रहे रिश्ते
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?