शराब ठीके पर अज्ञात बदमाशों ने किया युवक की सिर कूच कर हत्या

शराब ठीके पर अज्ञात बदमाशों ने किया युवक की सिर कूच कर हत्या

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
           जलालपुर थाना अंतर्गत त्रिलोचन महादेव में शुक्रवार की रात शराब ठीका के पास अज्ञात लोगों द्वारा गिरजा शंकर सिंह 30 वर्ष नामक एक युवक की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले मे कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।इस मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जलालपुर विजय शंकर सिंह ने कहा कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलास कर दिया जायेगा।
शुक्रवार रात ओईना गांव के निवासी कोटेदार गुड्डू सिंह के बड़े भाई महेंद्र कुमार राय के पुत्र योगेश राय की शादी आजमगढ़ जिले के बहादुपुर गांव की निवसिनी डिम्पी के साथ त्रिलोचन शिवमंदिर पर थी शादी समारोह मे शामिल होने पचहटियाँ (भदोही) से अपने रिश्ते मे गिरजाशंकर भी आया था। वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वह देर रात मंदिर परिसर से करीब एक किमी दूर शराब ठेका पर गया था। वहाँ गेट के पास उसका किसी बात को लेकर चखना बेचने वाले दुकानों के पास कुछ लोगों विवाद हो गया और मारपीट हो गयी। जिसमें उसको सिर पर ईंट आदि से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया गया। युवक की मौकास्थल पर ही मौत हो गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकी और भाई समेत अन्य लोग जलालपुर थाना पर पहुँचे।मृतक गिरजा शंकर यहाँ अपने रिश्ते मे साढ़ू भाई योगेश राय की शादी में शामिल होने आया था। गिरजा शंकर की शादी भी अभी दो माह पूर्व हुई थी।
Previous articleजौनपुर : मनबढ़ पड़ोसियों ने फूंका गरीब का मड़हा
Next articleजौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?