शरारती तत्वों ने तोड़ा राज्यमंत्री का शिलापट्ट

शरारती तत्वों ने तोड़ा राज्यमंत्री का शिलापट्ट

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जैगहा गांव के इंटर कालेज तक जाने वाली पिच रोड का रविवार को राज्यमंत्री द्वारा शिलान्यास  करने पर लगाए गए शिलापट्ट को रात में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्र ने थाने में तहरीर देकर शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव विधायक निधि से जैगहा-अमरेथुआ मार्ग से श्री सुंदर साव इंटर कालेज तक पिच रोड बनवाया था। दो सौ मीटर के इस पिच रोड के निर्माण में 11.93 लाख रुपए की लागत आई है। रविवार की शाम राज्यमंत्री श्री यादव ने इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उसी रात शरारती तत्वों ने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। मामले की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी गई। उन्होंने थाने में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
Previous articleकमरे में मिला पिता-पुत्र का शव, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुलेगा मौत का राज
Next articleशराब पीकर पुलिया पर बैठा युवक नहर में गिरा, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?