शहीद स्तंभ के अगल-बगल लगे कूड़े के अंबार का प्रशासन ने लिया संज्ञान

शहीद स्तंभ के अगल-बगल लगे कूड़े के अंबार का प्रशासन ने लिया संज्ञान

# “तहलका 24×7” ने गत 23 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुफ्तीगंज बाजार के मध्य बाजार में स्थित महात्मा गांधी चौतरे से कुछ ही दूरी पर स्थित शहीद स्तंभ के अगल-बगल कूड़े का अंबार लगा हुआ था जिसको लेकर “तहलका 24×7” ने गत 23 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव की हकीकत के तहत “44 अंग्रेजो को अकेले ढेर करने वाले तीन रणबांकुरों की शहादत का हो रहा है अपमान” शीर्षक की खबर को प्रकाशित किया था जिसका स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लेकर शहीद स्तंभ के अगल-बगल लगे कूड़े के ढेर को हटाकर साफ सफाई कराया।

जिसे देखकर आस पास के लोगो के चेहरे पर शहीद स्तंभ को लेकर खुशी देखने को मिली।” तहलका 24×7″ का खबर प्रकाशित करने का उद्देश पूरा हुआ, मगर सवाल अभी भी वही है कि क्या सफाई मात्र से शहीद के शहादत का सम्मान मिल पाएगा। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी उनकी याद में बने शहीद स्तम्भ कूड़े के ढेर में तब्दील कैसे हो जाता है? क्या स्थानीय लोगों का कोई फर्ज नहीं बनता कि शहीद स्तम्भ की सुरक्षा कैसे मुकम्मल हो सके।

# शहीद स्तंभ श्रद्धा सुमन अर्पित करने की जगह हैं ना कि कचरा करने की- बीडीओ

इस संदर्भ में जब मुफ्तीगंज खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहीद स्तंभ श्रद्धा सुमन अर्पित करने की जगह है ना कि कचरा करने की। सफाई कर्मी को भेजकर शहीद स्तंभ की साफ सफाई करा दी गई है और स्थान परिवर्तन करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नही है पर जब तक कोई स्थानीय व्यवस्था अच्छे ढंग की नहीं बन पाती है और बाउंड्रीवाल करा कर व्यवस्थित नही की जाती है तब तक वहां की साफ सफाई की व्यस्था अच्छी रखेंगे। मेरे अधिकार क्षेत्र में जितना है मैं उतना करूंगा साथ ही प्रयासरत रहेंगे कि गांधी चौतरे से शहीद स्तंभ तक जल्द ही बाउंड्रीवल कर गेट लगाया जा सके जिससे शहीद स्तंभ को सुरक्षित रखा जा सके।
Previous articleजौनपुर : ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म, सोशल मीडिया पर पोस्टर वार
Next articleजौनपुर : पीयू में पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?