शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप,युवक पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             बक्शा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण,मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।पुलिस के अनुसार,पीड़िता सुल्तानपुर जनपद की निवासी है और आर्केस्ट्रा में कार्य करती है।शिकायत में उसने बताया कि आर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान उसकी पहचान अजीत शर्मा से हुई थी।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती थी,आरोपी टालमटोल करता था।तहरीर के मुताबिक 18 मई को एक कार्यक्रम के बाद वह नौपेड़वां स्थित आरोपी के किराए के मकान पर शादी को लेकर बातचीत करने पहुंची।इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और बेल्ट से मारपीट की।युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने के लिए कहा।
घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने बताया कि आरोपी अजीत शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Previous articleबत्तीस रुपये में भोजन, सरपतहां थाने की टिफिन व्यवस्था बनी चर्चा का विषय
Next articleपति-पत्नी के विवाद में नवविवाहिता ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत खतरे से बाहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?