शार्ट सर्किट से लगी आग में वृद्धा की मौत, महिला, वृद्ध व मवेशी झुलसे

शार्ट सर्किट से लगी आग में वृद्धा की मौत, महिला, वृद्ध व मवेशी झुलसे

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग से जहां गृहस्थी का सारा सामान जल गया वहीं आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, दो लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।बताते हैं कि बन्देलाल प्रजापति के घर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई।
मड़हे में आग लगने के कारण उसके पीछे टीन शेड में सिलाई कर रही सुनीता (35) और सिलाई कराने के लिए पहुंची पड़ोस की महिला अमरावती देवी (65) आग में फंस गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर बैठे अमरावती के पति लालचंद प्रजापति मौके पर पहुंचे, जो किसी तरह से दोनों महिलाओं को बाहर निकाल कर पीएचसी बसनी ले गए। लेकिन गंभीरावस्था देखते हुए चिकित्सक ने कबीरचौरा भेज दिया गया। जहां अमरावती देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, सुनीता और  लालचंद का उपचार चल रहा है।
लालचंद खतरे से बाहर हैं, लेकिन सरिता की हालत गंभीर बनी हुई थी। मड़हे के सामने बंधी गाय भी बुरी तरह झुलस गई। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।आग से 20 हजार रुपये नगदी समेत एक लाख रुपए से अधिक के सामान जल गए। सूचना पर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय, कानूनगो, फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर फायर विग्रेड भी पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।
एसडीएम ने बताया कि  पीड़ित परिवार को हर सम्भव सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
Previous articleसाली से शादी के लिए करा दी पत्नी की हत्या, दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश
Next articleपुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, उच्चाधिकारी से मिलेंगे व्यापारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?