शिक्षकों को स्मार्ट बनाने व भाषा के विकास के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा एनसीइआरटी पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसी मंगारी पर मंगलवार को हुआ।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नवीन पाठ्यक्रम से परिचित कराते हुए एनसीइआरटी के पुस्तकों के से कक्षा कक्ष में शिक्षण कराने के बाबत जानकारी दी गई।

शासन के निर्देश पर सभी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 2025 तक निपुण बनाने के क्रम में आयोजित प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी, गणित का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में शिक्षकों के पेशेवर विकास करने व बच्चों के सर्वांगीण विकास करने पर जोर दिया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक बैच में 100 शिक्षक, शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण कराया जाएगा। कुल ब्लॉक के 842 शिक्षक व शिक्षामित्र क्रमवार प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण देने वालो में वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अखिलेश यादव, पन्नालाल, रविन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

















