शिक्षक को पुत्र शोक, विद्यालय परिवार हुआ शोकाकुल

शिक्षक को पुत्र शोक, विद्यालय परिवार हुआ शोकाकुल

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रहे राम नारायण तिवारी के बेटे के निधन पर विद्यालय परिवार शोकाकुल हो उठा। निधन की जानकारी होते ही प्रबंध समिति समेत क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा सा लग गया। लोग ढांढस बंधाते नजर आए।
सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी व उक्त विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तिवारी के बड़े बेटे अनिल कुमार त्रिपाठी (54) लम्बे समय से गुर्दे की बिमारी से ग्रस्त रहे। जिनका गुरुवार के भोर में निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी ने परिवार के लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।वहीं प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने गहरा दुःख व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक गौरीशंकर दीक्षित, श्री नारायण त्रिपाठी, राम सजीवन मौर्य, वरूण त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी समेत तमाम लोग ढांढस बंधाते नजर आए।
Previous articleमुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को परिवार से बात करने की मांग पर जेल प्रशासन को नोटिस
Next articleशिक्षक की बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?