शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में नीरज सिंह बने अध्यक्ष, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में नीरज सिंह बने अध्यक्ष,नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                शिक्षणेत्तर संघ की एक बैठक गुरुवार को तिलकधारी इंटर कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुई।बैठक में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त एवं वर्तमान संरक्षक दिनेश सिंह ने संगठन की एकता,मजबूती तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आधार है।इसके बाद मण्डलीय मंत्री पंकज सिंह ने संगठन के नए पदाधिकारियों के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया,जिस पर उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में नीरज सिंह को जिला अध्यक्ष,उमेश दुबे को मंत्री,राजेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, सोनू सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं, संगठन और कर्मचारियों के हित में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Previous articleघर में पंखे से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम 
Next articleरोजगार व श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?