शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य केशव प्रसाद उपाध्याय का निधन
# शिक्षा जगत में शोक की लहर
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के पूर्व प्रधानाचार्य केशव प्रसाद उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। जिससे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया और सर्वोदय इण्टर कॉलेज समूचा परिवार गहरी शोक में डूब गया।


















