शिक्षिका के गले से सोने की चैन गायब, महिला यात्रियों पर जताई आशंका

शिक्षिका के गले से सोने की चैन गायब, महिला यात्रियों पर जताई आशंका

# पुलिस में गुहार लगाने पर छानबीन जारी

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              खुटहन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में तैनात शिक्षिका का रविवार को यात्रा के दौरान उसके गले से दस ग्राम वजन की सोने की चैन गायब हो गई।महिला सहयात्रियों पर आशंका जताते हुए शिक्षिका द्वारा सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पहुंच कर मामले में गुहार लगाई गई। जिस पर पुलिस सीसीटीवी के जरिए छानबीन शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव निवासिनी उक्त विद्यालय की शिक्षिका वंदना पटेल पुत्री कमला जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर स्थित अपने बहन के ससुराल गयी हुई थी। रविवार को वह शाहगंज से आटो पर सवार होकर घर वापस आ रही थी कि बड़ागांव में तीन महिलाएं भी आकर आटो में सवार हो गयी।
सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार पहुंचने पर जब वह आटो से उतरी तो गले से सोने की चैन गायब देख उसके होश उड़ गए। तब तक आटो आगे के लिए निकल गया।चैन का वजन दस ग्राम बताया गया। बहरहाल परेशान शिक्षिका पुलिस चौकी पर पहुंच महिला सहयात्रियों पर अंदेशा जताते हुए चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव से गुहार लगाई। पुलिस सीसीटीवी के जरिए मामले में छानबीन शुरु कर दी गई।
Previous articleदो दिन से गायब किशोरी की कुएं में मिली लाश, फैली सनसनी
Next articleबिना पूर्व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित दर्जनभर शिक्षकों का रुका वेतन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?