श्रद्धा और भक्ति के साथ स्थापित हुई गणपति बप्पा की प्रतिमा
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय साहू (बब्लू) के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति स्थापना के अवसर पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन व पूजन-अर्चना के लिए पहुंचने लगे।

विशेष बात यह रही कि इस बार परंपरा को निभाते हुए गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा मुंबई से मंगाई गई, जिसकी भव्यता और कलात्मकता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना के बाद कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वातावरण में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सांयकालीन कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर शांतिभूषण मिश्रा, सोनल, रविन्द्र पाण्डेय, अमलेन्द्र गुप्ता, अनिकेत साहू, मनीष साहू, मनीष गुप्ता, ममता गुप्ता, डॉ. अशोक यादव सुल्तानी, सनी गुप्ता मुख्य रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अंजली गुप्ता ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।








