श्री कृष्ण बरही में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के भगासा (अहियाई) स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण के बरही में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुंदरकांड पाठ के साथ ही भजन संध्या और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके पूर्व पुरोहित द्वय पं. मनोज पाण्डेय और पं. बन्धु तिवारी की अगुआई में मंदिर के प्रबंधक और प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे के पिता पं. तुलसी राम दूबे द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया। भजन संध्या के दौरान बदलापुर से आए कलाकारों द्वारा अपने भक्तिभाव पूर्ण भजनों और अभिनय से समूचे मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्षेत्र के सवायन गांव निवासी पत्रकार संतोष कुमार दीक्षित को मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा मिलने और अढ़नपुर गांव निवासी मंगलेश्वर त्रिपाठी ऊर्फ मुन्ना को पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन भण्डारे के साथ हुआ। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, डॉ.प्रदीप दुबे, कमलेश त्रिपाठी, शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र, बृजेश शुक्ल, अमन वर्मा समेत ग्राम प्रधान व श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। अन्त में प्रबंधक श्री दूबे द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।








