संचारी रोग अभियान से लौट रही आशा बहू की हृदयाघात से मौत

संचारी रोग अभियान से लौट रही आशा बहू की हृदयाघात से मौत

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के भागमलपुर गांव की आशा कार्यकर्ता की गुरुवार को हृदयाघात से मौत हो गई।घटना उस समय हुई,जब वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक कर घर लौट रही थीं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार,भागमलपुर निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी इजलास आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं।
परिजनों के मुताबिक वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वापस घर लौट रही थीं।इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गए,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका अपने पीछे पुत्र अजय,रतन तथा पुत्री किरण सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।उनकी आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजीएसटी का उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next articleऑनलाइन साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 92 हजार नकद व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?