संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी द्वारा जन जागरण हेतु प्रभारी फेरी निकाली गई। जिसको प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।चिकित्साधिकारी ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
जिसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियां बहुत तेज़ी से फैलती हैं। इसके लिए सभी लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, घर के आस-पास टूटे-फूटे बर्तन, टायर, गमले आदि न रखें, कूलर का पानी नियमित बदलें, किसी को सर्दी, खांसी, बुखार हो तो नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के कराएं। रैली स्वास्थ्य केंद्र से निकलकर मुख्य चौराहा पहुंची। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता से सम्बन्धित तख्तियों पर नारे लिखे लेकर चल रहे थे। रैली खेतासराय चौराहा पर जाकर सम्पन्न हुई।
इस दौरान एआरओ विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश तिवारी, एफएम अरुण कुमार उपाध्याय, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल यादव, बीपीएम सुजीत कुमार मौर्य, बीसीपीएम अशोक कुंअर कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous articleदेशी मदिरा की दुकान खोलने पर भड़की महिलाओं ने थाना और तहसील घेरा
Next articleकाली पट्टी बांध अटेवा ने जताया एनपीएस का विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?