संत सुशील गिरी व कल्पतरू महाराज की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
चांदा (सुल्तानपुर)
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
महाराष्ट्र के पालघर में हतप्राण संत सुशील गिरी जी व कल्पतरू महाराज की दूसरी पुण्यतिथि पर संत सुशील गिरी मानव सेवा उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सगरा पीठाधीश्वर शिवयोगी संत मौनी जी महाराज व हनुमानगढ़ी के श्री महंत राजू दास जी महाराज के अलावा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा ने संत के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।सगरा पीठाधीश्वर संत मौनी महाराज ने अपने उद्बोधन उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत को न्याय मिले इसके लिए हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए।

क्योंकि न्याय कभी मरता नहीं है, देर हो सकती है। इसके साथ साथ संत की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए यहां पर एक आश्रम भी बनना चाहिए। इसके लिए संत समाज आपके साथ हैं। क्या करना है, कैसे करना है, इसकी योजना आप सभी बनाएंगे। उसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। अयोध्या के श्री महंत राजू दास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा की विधियों ने धर्मों ने संतों की हत्या की, यह हत्या संतों की हत्या नहीं सनातन की हत्या का प्रयास था। संत समाज आपके साथ है। संतों के न्याय दिलाने में साथ हैं। संत की स्मृति में बनाए गए ट्रस्ट और उसके प्रति संपूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त करता हूं।

एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया सीबीआई जांच के लिए व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बात करूंगा। इसके अलावा संत की स्मृति में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में तन मन धन से पूर्ण सहयोग का वचन देता हूं। स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में जांच में सहयोग के साथ संत की स्मृति में बनने वाले आश्रम के लिए तन मन और धन का सहयोग देने के लिए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं ऐसे हर प्रयास के साथ रहना चाहता हूं, जो संतों के साथ हो, सनातन के साथ हो, क्योंकि यही भारत और भारतीयता की आत्मा है।



















