संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,किराये के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में सोमवार रात किराये के कमरे में रह रही एक युवती का शव फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित खानपुर गांव निवासी आंशू यादव (25) पुत्री अल्गू यादव शाहगंज नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करती थी।
वह पुरानी बाजार मोहल्ले में डॉ. जेपी दूबे गली स्थित जवाहर लाल प्रजापति के मकान में किराये पर रह रही थी।बताया जाता है कि सोमवार रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ।लोगों ने किसी तरह कमरे के भीतर झांककर देखा तो युवती का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जानकारी में युवती के पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आ रही है।हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleहार्ट अटैक से प्रधानाध्यापिका का निधन
Next articleपुलिस छावनी में तब्दील हुआ रवि यादव का गांव सोंधी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?