16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव

संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव

# पति ससुर जेठ जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन हिरासत में

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              पिलकिछा गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में एक नव विवाहिता का शव उसके बेडरूम के पंखे के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पीएम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। मृतका के पिता ने पति, ससुर, तीन जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के केस दर्ज कराया है।
गांव निवासी भवानी प्रसाद शर्मा के पुत्र शैलेश शर्मा का विवाह गत 8 मार्च को चंदौली जिले के अलीनगर निवासी संजय शर्मा की 21 वर्षीय पुत्री सेजल शर्मा के साथ हुई थी। परंपरानुसार शादी के बाद पहली होली ससुराल में नहीं मनायी जाती। इसी लिए शादी के चार दिनों बाद 12 मार्च को वह ससुराल से विदा होकर मायके चली गई थी। तीन दिनों पूर्व 14 अप्रैल को वह मायका से विदा होकर ससुराल आई थी। परिजनों का आरोप है कि वह गुरुवार के तीसरे पहर बगैर कुछ बताए छत पर जाकर अपने बेडरूम का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।
शाम को परिजन  उसे बुलाने लगे तो भीतर कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो खिड़की से झांक कर देखा तो सन्न रह गए।भीतर फंदे के सहारे उसका शव हवा में लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतरवाया।
वहीं मृतका के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी के ससुर भवानी प्रसाद, पति शैलेश, जेठ दुर्गेश, अभिषेक और विनीत, जेठानी रुची शर्मा, तृशा और निशा शर्मा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। गुरुवार को उसकी हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This