संदीप सिंह हत्याकांड: शूटरों की तलाश में पूर्वांचल में बिछा जाल, बिहार भागने की आशंका

संदीप सिंह हत्याकांड: शूटरों की तलाश में पूर्वांचल में बिछा जाल, बिहार भागने की आशंका

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।हत्या के पीछे की साजिश और संभावित कारणों की जानकारी जुटाने के बाद अब पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में जुटी हैं।पूर्वांचल के कई जिलों में पुलिस ने डेरा डाल दिया है,जबकि शूटरों के बिहार भागने की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
मूल रुप से जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के टिकारी गांव निवासी 41 वर्षीय संदीप सिंह की बुधवार को पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।संदीप आशियाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे और प्रापर्टी कारोबार से जुड़े थे।घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस हत्या के पीछे के मकसद और साजिशकर्ताओं की पहचान में जुटी है।
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संदीप के बढ़ते कारोबार को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी और प्रतिस्पर्धा की भावना होने की बात सामने आई है।इसी आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।सूत्रों के अनुसार हत्या को अंजाम भले ही शूटरों ने दिया हो,लेकिन इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
इसी कड़ी में पुलिस साजिशकर्ताओं और शूटरों के बीच कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।शूटरों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जौनपुर,वाराणसी, आजमगढ़,गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय हैं।साथ ही बिहार की ओर भागने की संभावना को देखते हुए सीमावर्ती जिलों को भी अलर्ट किया गया है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous articleइकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, सड़क हादसे में घायल बीएचएमएस छात्र ने तोड़ा दम
Next articleरवि यादव एनकाउंटर मामला राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा, निष्पक्ष जांच की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?