संस्कार भारती रुड़की के दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत हुए मनीष श्रीवास्तव

संस्कार भारती रुड़की के दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत हुए मनीष श्रीवास्तव

# मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले है मनीष श्रीवास्तव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की रुड़की महानगर इकाई का पुन: अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रांतीय नेतृत्व ने सहृदय आभार व्यक्त किया।मनीष श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि संगठन के विस्तार के लिए कार्यकारिणी कुछ नए सदस्यों को शामिल किया गया।

जिसमें उपाध्यक्ष सुशील रावत एवं ज्ञानेंद्र शर्मा, सह मंत्री पूजा नंदा, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सैनी, शेष कार्यकारिणी पूर्ववत सभी नवीन दायित्व धारियों तथा पूर्व कार्यकारिणी से यथावत दायित्व संभाल रहे हैं। एक बार फिर हम सभी कार्यकर्ता बंधु मिलकर नई ऊर्जा के साथ केंद्र व प्रांत के निर्देशानुसार कला एवं साहित्य के माध्यम से समाज व राष्ट्र की सेवा हेतु समर्पित है ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करते है। श्री श्रीवास्तव ने अपने अग्रज डॉक्टर राजकुमार, डॉ अशोक शर्मा, क्रांतिकारी केपी सिंह, प्रवीण, डॉक्टर अर्जुन, डॉक्टर संजय नाथ, नागेंद्र ने विशेष सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और संगठन की मजबूती के लिए जो भी संभव होगा उसे किया जाएगा।
Previous articleजामिया हुसैनिया मदरसे से मिला अनमय की मदद का भरोसा
Next articleजौनपुर : रक्तदान शिविर के बाद ग्लोबल आर्गनाइजेशन पर गोष्ठी आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?