सचिवालय की महिला कर्मी से दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप
लखनऊ।
तहलका 24×7
सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने बुलंदशहर के शख्स पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी शख्स के खिलाफ खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में शुरु कर दी है।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मी ने बुलंदशहर निवासी वली मोहम्मद कुरैशी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वली मोहम्मद कुरैशी ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 6 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी वली मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

महिला की तहरीर के मुताबिक आरोपी वली मोहम्मद कुरैशी ने शेयर मार्केट में निवेश करके पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर 2023 में संपर्क किया था। झांसे में लेने के बाद आरोपी ने निवेश के नाम पर 6 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में लिए। इसी दौरान वह शादी का दबाव बनाने लगा।बातचीत के दौरान आरोपी ने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी कई बार होटल ले गया और दुष्कर्म किया।








