29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             फूलपुर थाना क्षेत्र के नागापुर हाइवे पर 7 जनवरी की रात घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में घायल बुलेट सवार आकाश चौबे (34) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी आकाश उर्फ सूरज चौबे बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे।
हाइवे पर नागापुर के पास कोहरे के चलते दोनों टायर पंचर होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर पड़े घायल युवक को पीछे से गुजर रहे केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने अपने वाहन से सुरही हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें बाद में इंफिनिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक सूरज बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और इन दिनों घर से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और उनके परिवार में पत्नी तथा पांच वर्षीय पुत्र आरव है। पिता शिवपूजन चौबे के अनुसार हादसे में सूरज के सीने में गंभीर चोट आई थी, जिससे उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही हादसे से परिजनों में कोहराम व गांव में शोक का माहौल दिखा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This