सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
                स्थानीय बाजार से शुक्रवार   शाम दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दम्पति बस की चपेट में आ गए। जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोटवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मो. साकिब अपनी पत्नी सरवरी बेगम (32) के साथ दवा लेने के लिए शाहगंज आए थे। यहां से घर लौटते समय चिरैया मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें महिला बस के नीचे आ गई, जबकि पति दूर सड़क किनारे खाई में गिर गए।  घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous article86 देशों की जेलों में 10 हजार से ज्यादा भारतीय
Next articleहर्षोल्लास के साथ मनाया गया केडी इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?