सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के अतरडीहा गांव की पूर्व प्रधान सीता देवी की शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से घर वापसी कर रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।शनिवार सुबह पूर्व प्रधान सीतापति (65) पत्नी श्याम अवध रजक अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना के शाहपुर गांव स्थित अपने मायके से भतीजे नगेन्द्र संग बाइक पर सवार होकर घर आ रही थीं।
अखण्डनगर त्रिकौलिया मार्ग पर असैथा बाजार के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से  आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से बाइक टकराकर गिर गई। ट्राली के नीचे आ जाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं  भतीजे को हल्की फुल्की चोट आई।मौके पर जुटे लोगों ने एम्बुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक द्वारा सीता को मृत घोषित कर दिया।
मौत होने की जानकारी होते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर और को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस मृतका के बेटे अकूलचंद की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleप्रेमी ने प्रेमिका व उसकी बहन को गोली मारकर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
Next articleकोचिंग से लौटते समय किशोर का अपहरण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?